खुशियों की दास्तां टीकाकरण अभियान में आगे आई आजीविका समूह की महिलायें

खुशियों की दास्तां टीकाकरण अभियान में आगे आई आजीविका समूह की महिलायें

सागर –

कोविड संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु अभियान में 45 वर्ष से उपर की महिलाओं का टीकाकरण कराने में समूह की महिलाओं ने भी युद्ध स्तर पर अभियान छेड़ रखा है जिले के सभी विकासखण्डों में दीपक सिंह जिला कलेक्टर के आहवान पर समूह की महिलायें एकजुट होकर अधिक से अधिक टीकाकरण कराने के लिए केन्द्र पर पहुंच रहीं हैं।

जिला पंचायत सागर मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. इच्छित गढ़पाले के आहवान पर समूह से जुड़ी महिलाओं ने फंट लाइन वर्कर की तरह काम किया है। कोविड 19 जिले में जब दस्तक हुई थी तब से ही इन महिलाओं ने बाजिव दामों में मास्क पीपीई किट और सैनेटाइजर बनाकर लोगों तक पहुंचाई उन्हें बचाव के लिए जागरूक किया।

आजीविका मिशन से जुड़ी समूह की महिलाओं ने ग्राम संगठन, सीएलएफ और सीआरपी के माध्यम से पात्र महिलाओं को चिन्हित कर टीकाकरण कराने के लिए न केवल प्रेरित किया। बल्कि उन्हें ले जाकर टीकाकरण करवाया। रजनीश दुबे जिला परियोजना प्रबंधक ने बताया कि रहली विकासखंड में दोपहर तक 1100 महिलाओं, मालथौन में 645 महिलाओं ने अब तक टीकाकरण करा लिया है। इसी प्रकार सभी विकासखण्डों में महिलायें कोविड- 19 की इस लड़ाई में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहीं हैं। जिले में समूह से जुड़ी लगभग 45000 से अधिक पात्र महिलाओं का आगामी तीन दिनों में टीकाकरण कराये जाने का लक्ष्य रखा गया हैं। इसके अलावा जिला कलेक्टर के निर्देशन में सुरक्षा उपकरण के रूप में महिलायें मास्क और पीपीई किट का निर्माण कर रही हैं। ये महिलायें जागरूकता अभियान में भी पीछे नहीं हैं। समूह की बैठको में मास्क का इस्तेमाल करना, सामाजिक दूरी का पालन करना, महिला समूहों द्वारा निर्मित सैनेटाइजर का लगातार इस्तेमाल करते रहना इस सबक पर भी लगातार चर्चा कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here