कोरोना वॉलिंटियर द्वारा दीवार लेखन कर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

0
61

कोरोना वॉलिंटियर द्वारा दीवार लेखन कर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

सागर-

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के आह्वान पर कलेक्टर दीपक सिंह के निर्देश पर जन अभियान परिषद से संबद्ध पंजीकृत करोना वालंटियर द्वारा जिले के समस्त विकास खंडों में  जागरूकता अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इस अभियान का उद्देश्य कोरोना की लड़ाई में सामाजिक सहयोग प्राप्त करना है। अभियान के दौरान लोगों में सोशल डिस्टेंसिंग मास्क लगाने तथा टीकाकरण के प्रति जागरूकता लाना है। इसी तारतम्य में विकास शाहगढ़ के अमरमऊ में जन अभियान की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति  के  सदस्य कोरोना वालंटियर बाबूलाल अहिरवार के द्वारा लोगों को  मास्क लगाने हेतु प्रेरित किया जा रहा एवं जागरूकता संदेश हेतु ग्राम की दीवारों पर नारे लिखे जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here