कलेक्टर ने किया जिला कोषालय का वार्षिक निरीक्षण

 कलेक्टर  दीपक सिंह ने गुरूवार को जिला कोषालय पहुंचकर वार्षिक निरीक्षण किया। कलेक्टर  सिंह ने कोषालय के संपूर्ण भवन के साथ-साथ कोषालय परिषर में बनाए गए स्ट्रांग रूम, डबल लॉक का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देष दिए कि कोषालय के समस्त दस्तावेजों का अद्यतन समय-सीमा में किया जाए। कलेक्टर  सिंह ने कोषालय के समस्त दस्तावेजों को सूक्ष्मता से अध्ययन किया एवं वार्षिक कलेण्डर के अनुसार निरीक्षण भी किया।

Ad 1

इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी  अभयराज शर्मा,  उमाषंकर रावत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here