Monday, January 12, 2026

भारतीय शैली कुश्ती महासंघ को मिली राष्ट्रीय मान्यता जिला कुश्ती संघ सागर ने बांटी मिठाई

Published on

भारतीय शैली कुश्ती महासंघ को मिली राष्ट्रीय मान्यता जिला कुश्ती संघ सागर ने बांटी मिठाई

सागर-
आज दिनांक 21 मार्च को जिला कुश्ती संघ की बैठक कपिल मलैया प्रदेश उपाध्यक्ष, अध्यक्ष सागर व कौशल पहलवान सह-सचिव मप्र कुश्ती संघ के सानिध्य में संपन्न हुई। भारत सरकार खेल मंत्रालय द्वारा ‘भारतीय शैली कुश्ती महासंघ’ को राष्ट्रीय खेल संघ से संबद्ध घोषित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि यह महासंघ 1958 में स्थापित हुआ तभी से हिंद केशरी, भारत केशरी, भारत भीम आदि दंगलों का आयोजन निरंतर करता आ रहा है। यह मान्यता गुरू द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित संघ के समर्पित पदाधिकारी स्व. रोशनलाल जी के अथक प्रयासों का परिणाम है।
बैठक में कपिल मलैया प्रदेश उपाध्यक्ष व अध्यक्ष सागर ने कहा कि राष्ट्रीय सदस्यता मिलने पर सागर शहर के युवा पहलवानों को वह सभी सुविधाएं व सम्मान मिलेगा जो अन्य खेलों में प्रोत्साहन के रूप में मिलता है।
कौशल पहलवान प्रदेश सह – सचिव व सागर सचिव ने बताया कि युवा वर्ग अत्यधिक तैयारियां करके अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जीत कर शहर का नाम रोशन कर पाएंगे।
मंत्री नीलेश जैन ने सभी पहलवानों को संकल्प दिलाया कि सागर इकाई बड़े आयोजन करेगी एवं पहलवानों के हित में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगी जिसके माध्यम से भारतीय शैली कुश्ती नई ऊंचाईयां प्राप्त करेगी।
कोषाध्यक्ष विनय जैन पहलवान ने बताया कि जैसे ही यह सूचना प्रदेश महासचिव अर्जुन यादव के द्ववारा सागर इकाई को प्राप्त हुई तो सभी स्थानीय पहलवानों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। सागर कुश्ती संघ खेल मंत्रालय भारत सरकार का आभार व्यक्त करता है।
बैठक में ज्ञानी पहलवान, विनय जैन, परषोत्तम यादव, लल्लू साहू, अभिषेक गौतम, अशोक तिवारी, अभिषेक साहू, भरत सेन, राजू यादव, अभिषेक दक्ष, कुलदीप गौर, अभिषेक उपाध्याय, आनंद सोनी आदि पहलवान उपस्थित थे।
बैठक में आभार जितेन्द्र जैन नमन एवं अखिलेश समैया ने माना

Latest articles

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी इंदौर भागीरथपुरा में दूषित...

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग...

More like this

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी इंदौर भागीरथपुरा में दूषित...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।