मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सुरखी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर माना मतदाताओं का आभार

0
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सुरखी में भाजपा की जीत पर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया
सागर।। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी और म.प्र. शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने क्षेत्र के मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं को इस विजयश्री का श्रेय देते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि, कांग्रेस के नेता पिछले छह महीनों से जनता में जो भ्रम फैला रहे थे, उसे सुरखी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत को जिताकर कांग्रेस को खारिज कर दिया है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव को कांग्रेस की अनैतिकता, असत्य जनता से वादा खिलाफी के खिलाफ एवं जंग की तरह लड़ा और जीत हासिल की। प्रदेश स्तर पर जो नतीजे सामने आ रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि देश और प्रदेश में अब कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। सुरखी सहित मध्यप्रदेश में भाजपा की यह जीत जनता के आशीर्वाद की जीत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here