बुनियादी समस्याओं के कारण कांग्रेसियों ने किया नगरपालिका का घेराव दी आंदोलन की चेतावनी

बुनियादी समस्याओं के कारण कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर नगर पालिका का किया घेराव सौपा ज्ञापन,दी उग्र आन्दोलन की चेतावनी
मकरोनिया-नगर पालिका वासियों की विभिन्न बुनियादी समस्याओं का सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा कांग्रेसियों ने ज्ञापन और बताया कि भाजपा सरकार में नगरपालिका का विकास हुआ अवरूद्ध
सागर//नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगरपालिका मकरोनिया बुजुर्ग क्षेत्र सहित आसपास के आमजनांे विभिन्न बुनियादी समस्याओं तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया एवं युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान ने जमकर विरोध प्रदर्शन कर नगरपलिका का घेराव किया। प्रदर्शन के पूर्व कांग्रेस कार्यकार्ताओं ने स्थानीय मकरोनिया चैराहे पर एकत्रित होकर हाथों में तिरंगे झण्डे की तखतियाॅ लेकर ढोल धमाकों के साथ नारेबाजी करते हुए नगर पालिका पहुॅचकर नगरपालिका वासियों की विभिन्न बुनियादी समस्याओं का 10 सूत्रीय ज्ञापन प्रदर्शन स्थल पर मोजूद नगर दण्डाधिकारी प्रकाश नायक को सौंपा। कांग्रेसजनों ने शासन प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि मकरोनिया चैराहे का सौदर्यकरण तथा आवश्यक प्रसाधन और पर्याप्त पार्किग व्यवस्था के साथ-साथ क्षेत्रवासियों से वसूले जा रहे मनमाने टैक्स की वसूली तत्काल रोकी जाकर ओवर ब्रिज निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए अन्यथा की स्थिति में कांग्रेस पार्टी उग्र आन्दोलन को वाध्य होगी जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व शासन प्रशासन का होगा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र गौर ने संबोधित करते हुए कहा कि नगरपालिका क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या में राशन पर्ची बंद होने के चलते अनेकों परिवार राशन से वंचित है यही नहीं क्षेत्र में सी.सी.रोड नाली आदि के निर्माण कार्यो में अमानक एवं घटिया सामग्री का उपयोग होने से अनेकों कार्य भृष्टाचार की बली चड़ रहें है। क्षेत्र में बाजार बैठकी के नाम पर जवरिया वसूली चरम पर है साथ ही विभिन्न कार्यो की धीमी गति के चलते स्थानीय रहवासीयों को आवागमन में वायूप्रदूषण व धूल से उत्पन्न होने वाली बीमारियों का शिकार होना पढ़ रहा है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी नगरपालिका वासियों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए हर स्तर संघर्षरत् रहेगी। कार्यक्रम कों ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी,युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशरफ खान,एडवोकेट राजेश दुबे,सुरेन्द्र सिंह चावडा,देवेन्द्र पटैल,सुरेन्द्र करोसिया,राजूडिस्क,आर.आर.पारासर,प्रीतेश तिवारी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी ने किया एवं आभार प्रदर्शन युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशरफ खान ने किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से राकेश राय,विजय साहू,शरद राजा सेन,शरद पुरोहित,शौकत अली,मनीसिंह गुरोन,निर्वाण ठाकुर,शेख शमद,रोहित वर्मा,मुल्ले चैधरी,अनिरूद्ध गौर,अमित पाठक,आशीष चैबे,बलराम साहू,काशीदास दुबे,प्रेमनारायण चैबे,मुकेश खटीक,डाॅ.जीवन सेन,मोतीलाल पटैल,अनिल कुर्मी,मुन्ना विश्वकर्मा,बिहारी कुर्मी,संजय रोहितास,संदीप चैधरी,अंबुज चैहान,कमल जैन,लोकेश तिवारी गड़र, धीरज खरे,राजा बुन्देला,निशांत आठिया,मनोज यादव,सुदीप पटेरिया,सोनू जार्ज बिलियम्स,नीरज कुशवाहा,रघुनाथ अहिरवार,शंकर दाऊ,एम्पायर मासाब,सुनील लारिया,सुनील चैधरी,पनव लारिया,राजेश ठेकेदार,प्रेम चाचा,छोटेलाल,लखन लाल,राजेन्द्र शाहनी,खिम्मू ठाकुर,सुभाष रोहित,पुष्पेन्द्र सिंह,मदन सेन,अफजल खान,खिलान सिंह,नन्नू बंसल,कल्याण सिंह,डा.जितेन्द्र सिंह,महेश बेल्ंिडग,नीलेश कुमार,शिवा पटैल,बलराम साहू,अमित कुशवाहा,कोमल सिंह,डाॅ.जीवन,संजय शर्मा,अंकित नहरिया,सहेन्द्र राठौर,रवि पटैल,एम.आई खान,सन्ना भाईजान,वीरेन्द्र महावती,उत्तम तायडे,शिवा राठौर,दिलीप यादव,सतीष कुमार,दिलीप रावत्,संदीप चैधरी मंगल पटैल,प्रीतम अहिरवार,अरविन्द्र मछंदर,बंटी कोरी,तन्नू कोरी,साजिद राईन,रघुवीर अहिरवार,अखलेश यादव,गोपाल तिवारी,नंदू बालमीकी,अतीफ खान,बब्लू चैधरी,हरप्रसाद पटैल,अंकित सिंह,मुकेश घारू,राशिद खान, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थि रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here