मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

जारी आदेश के अनुसार सचिन सिन्हा को राजस्व मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। राघवेंद्र कुमार सिंह को प्रमुख सचिव, वन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि संदीप यादव को प्रमुख सचिव, जल संसाधन विभाग बनाया गया है। इंदौर संभाग के आयुक्त डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव पद पर पदस्थ किया गया है।

आदेश में कई कलेक्टरों के भी तबादले किए गए हैं। अजय कटेसरिया को रतलाम कलेक्टर, रत्नाकर झा को अनूपपुर कलेक्टर, मिशा सिंह को शहडोल कलेक्टर, दिव्यांक सिंह को मंदसौर कलेक्टर और डॉ. शेर सिंह मीणा को आगरमालवा कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अन्य अधिकारियों को भी नई पदस्थापना और अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here