कल प्रातः 9 बजे से होगा मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण
सागर–/ स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित होने वाले राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन संचार के विभिन्न साधनों पर लाईव देखा जा सकेगा।
कार्यक्रम को दूरदर्शन मध्यप्रदेश, सोशल मीडिया जैसे फेसबुक पर @CMMadhyapradesh तथा @JansamparkMP , इसी प्रकार ट्विटर पर @CMMadhyapradeshतथा @JansamparkMP इसके अतिरिक्त यू-ट्यूब की Youtube.com/JansamparkMP लिंक पर लाइव प्रसारण देखा जा सकेगा।
सागर कलेक्टर दीपक सिंह ने समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि, वे समस्त शासकीय कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण का कार्यक्रम प्रातः 8ः45 बजे तक पूर्ण कर लें। तत्पश्चात समस्त शासकीय कार्यालयों में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेष की जनता के नाम संबोधन को सीधा प्रसारित किया जाए। कार्यालयों में फिजीकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क तथा सैनेटाईजर का उपयोग सुनिश्चित करें। इसके साथ ही कोविड-19 से बचाव हेतु शासन द्वारा समय-समय पर जारी की गई मार्गदर्शिकाओं का पालन भी करें। कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्त स्वतंत्रता सेनानियों को उनके घर जाकर सम्मानित किया जाएगा। इसका दायित्व विभिन्न राजस्व अधिकारियों को सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसी भी सार्वजनिक स्थान पर किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।
ख़ास ख़बरें
- 13 / 09 : अनियमितता पाए जाने पर मेडिकल स्टोर सील
- 13 / 09 : सागर जिले का गौरव ऋषभ अवस्थी ने MPPSC परीक्षा 2024 में हासिल किया द्वितीय स्थान
- 13 / 09 : सागर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर ₹1 लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए
- 13 / 09 : सागर: बड़ी मात्रा में अबकारी ने पकड़ी अवैध शराब
- 13 / 09 : कलेक्टर के निर्देश पर आंगनवाड़ियों का किया जा रहा है निरीक्षण,अनुपस्थित और लापरवाह शासकीय सेवकों को दिए गए नोटिस
सार्वजनिक कार्यक्रम नही होंगे,स्वतंत्रता सेनानियों को घर जाकर किया जाएगा सम्मानित-15 अगस्त विशेष

KhabarKaAsar.com
Some Other News