गीतांजलि ग्रीन जनकल्याण समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
सागर। गीतांजलि ग्रीन जनकल्याण समिति (पंजी.) की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए कॉलोनी के विकास, स्वच्छता, हरियाली और जनकल्याण के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं, युवा एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के पूर्व अध्यक्ष साक्षी गोपाल दीक्षित ने की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रदीप श्रीवास्तव ने निर्वाचन प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बताया। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
— Gajendra Thakur (@kka_news) July 12, 2026
नई कार्यकारिणी में देवेंद्र कुमार जैन ने अध्यक्ष, सतेंद्र सोधिया ने उपाध्यक्ष, डॉ. आराधना झा ने सचिव, साधना चौकसे ने सह सचिव, डॉ. अभिषेक तिवारी ने कोषाध्यक्ष तथा नीतू कुमारी और रश्मि साहू ने सदस्य पद की शपथ ग्रहण की। एन.के. मिश्रा एवं भरत भैया ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रदीप श्रीवास्तव सहित निर्वाचन अधिकारियों डॉ. इला तिवारी, रमेशकुमार साहू, गणेशप्रसाद श्रीवास्तव, अंजना तिवारी एवं प्रज्ञा उपाध्याय का सम्मान किया गया।
पूर्व अध्यक्ष साक्षी गोपाल दीक्षित ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए जनसहभागिता और पारदर्शी कार्यशैली अपनाने की अपील की। वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवेंद्र कुमार जैन ने सभी सदस्यों को साथ लेकर कॉलोनी के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने का भरोसा दिलाया। सचिव डॉ. आराधना झा ने समिति की आगामी कार्ययोजना साझा करते हुए स्वच्छता, हरियाली, सुरक्षा, सामाजिक समरसता और नियमित जनसहभागिता को प्राथमिकता देने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशीष जैन आचार्य ने किया। अंत में कोषाध्यक्ष डॉ. अभिषेक तिवारी ने सभी अतिथियों, निर्वाचन समिति और उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन वात्सल्य भोज के साथ हुआ।



