सागर यूटीडी के लॉ छात्र पर हमला, लूट में असफल बदमाशों ने बेल्ट से पीटा,FIR दर्ज

0

सागर यूटीडी के लॉ छात्र पर हमला, लूट की कोशिश नाकाम; विरोध करने पर बेल्ट से पीटा,FIR दर्ज

सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय (यूटीडी) सागर के लॉ छात्र के साथ बुधवार शाम लूट के प्रयास और मारपीट की घटना सामने आई है। घटना शाम करीब 7:30 बजे यूटीडी से मनोरमा कॉलोनी रोड स्थित दद्दू दरबार मंदिर के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, लॉ छात्र मनीष अहिरवार को रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने रोककर उससे पैसे छीनने का प्रयास किया। छात्र के पास नकदी नहीं मिलने पर आरोपियों ने बेल्ट से उसकी पीठ, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान छात्र की आंख में भी चोट आई।

बताया गया कि आरोपी छात्र का मोबाइल फोन भी साथ ले गए, लेकिन मोबाइल ट्रेस होने की आशंका के चलते कुछ दूरी पर उसे फेंककर फरार हो गए। जाते-जाते बदमाश घायल छात्र को झाड़ियों में छोड़ गए।

घटना के बाद पीड़ित छात्र ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

घटना के बाद विश्वविद्यालय के छात्रों में नाराजगी और दहशत का माहौल है। छात्रों ने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करने और विश्वविद्यालय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here