मोटरसाइकिल की चाबी मांगकर कटर से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन कटर जप्त
सागर। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी एवं नगर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना मोतीनगर पुलिस ने मोटरसाइकिल की चाबी मांगकर तीन युवकों पर कटर से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 01 जुलाई 2026 की रात्रि लगभग 10:15 बजे फरियादी अजय पटेल, निवासी ग्राम कनेरा गौड़, थाना जैसीनगर, अपने साथियों पप्पू पटेल एवं नीरज पटेल के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बीएस जैन बंगले के सामने डीपी के पास, सड़क किनारे मोटरसाइकिल खड़ी कर बातचीत करते समय तीन आरोपियों ने उनसे मोटरसाइकिल की चाबी मांगी। चाबी देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए कटर से तीनों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार हेतु बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी), सागर में भर्ती कराया गया।
घटना के संबंध में थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक 727/2026 अंतर्गत धारा 296(ए), 109(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—
1. कृष्णा उर्फ केशू रैकवार, पिता अशोक रैकवार, उम्र 19 वर्ष, निवासी राजीव नगर वार्ड, सागर।
2. राम सोनी, पिता बालमुकुंद सोनी, उम्र 19 वर्ष, निवासी राजीव नगर वार्ड, सागर।
3. देवेंद्र राय, पिता दिनेश राय, उम्र 19 वर्ष, निवासी राजीव नगर वार्ड, सागर।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 03 कटर जप्त किए हैं। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
*सराहनीय भूमिका*
– थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत
– एएसआई दीपचंद
– एएसआई गोकुल पाण्डेय
– आरक्षक पुष्पेंद्र शर्मा
– आरक्षक चंदन बिंथरे
– आरक्षक अंचल सेन
– आरक्षक मधुर दुबे
– आरक्षक दीपक यादव
– आरक्षक दीपक कुमार
– आरक्षक सत्येंद्र सिंह
– आरक्षक अनुराग वैध
– प्रधान आरक्षक दिनेश यादव
– प्रधान आरक्षक सुनील चौबे
– प्रधान आरक्षक शोएब बेग
उक्त पुलिस टीम की तत्परता, तकनीकी साक्ष्यों एवं प्रभावी विवेचना के आधार पर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया।


