सागर पुलिस के तीन अधिकारी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, कंट्रोल रूम में भावभीनी विदाई

0

सागर पुलिस के तीन अधिकारी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, कंट्रोल रूम में भावभीनी विदाई

सागर। पुलिस कंट्रोल रूम में बुधवार को सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यवाहक उप निरीक्षक परमलाल लारिया, कार्यवाहक उप निरीक्षक ओमप्रकाश पाण्डे तथा प्रधान आरक्षक गणेश प्रसाद चौबे को उनकी निष्कलंक एवं समर्पित सेवाओं के लिए शॉल, श्रीफल और स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी है। सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देकर विभाग की गरिमा बढ़ाई है। उनका अनुभव और कार्यशैली आने वाली पीढ़ी के पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी ने भी तीनों अधिकारियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में रक्षित निरीक्षक नीतेश वायकर सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन, मित्र और शुभचिंतक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनके सेवाकाल को याद किया तथा भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम आत्मीयता और सम्मान के माहौल में संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here