हाथठेले पर बैठाकर थाने लाई पुलिस ! कटरबाजी-अड़ीबाजी का फरार आरोपी आखिरकार गिरफ्तार, लोगो ने की पुलिस की सराहना
सागर। गोपालगंज थाना पुलिस ने कटरबाजी और अड़ीबाजी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी का तरीका पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। घायल होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ आरोपी को पुलिस हाथठेले पर बैठाकर थाने लेकर पहुंची।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान शनिचरी क्षेत्र निवासी अंकित उर्फ मगरा के रूप में हुई हैं।
— Gajendra Thakur (@kka_news) June 23, 2026
आरोपी पर ऑटो चालकों से अड़ीबाजी करने और मारपीट करने का मामला दर्ज हैं। बताया गया कि फरारी के दौरान उसका किसी अन्य विवाद में झगड़ा हो गया था, जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद उसने पहचान छिपाने के लिए नाम बदलकर इलाज भी कराया। पुलिस को जैसे ही भनक लगी आरोपी की घेराबंदी कर उसे पकड़ा, पर आरोपी के पैर में दिक्कत थी और पुलिस की जीप सकरी गली में नहीं पहुँच पा रही थी जिससे हाथ ठेले में आरोपी को बिठा के मुख्य सड़क तक ले जाया गया जहां से उसे वाहन में लेटाकर थाने ले गयी पुलिस।
पुलिस की इस कार्यवाही में आम चर्चा जोरो पर बनी हुई हैं लोगो में प्रसन्नता नजर आई वहीं बदमाशों पर पुलिस की मजबूत कार्यवाहियों से लोग राहत की सांस ले रहे हैं।
मामलें में 11 फरवरी को ऑटो चालक भास्कर श्रीवास्तव ने गोपालगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह प्राइवेट बस स्टैंड पर सवारी लेने पहुंचा था, तभी अंकित उर्फ मगरा वहां आया और ऑटो चलाने के एवज में 300 रुपये की मांग करने लगा। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी ने जेब से कटर निकालकर हमला किया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था।
घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मंगलवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोपालगंज पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि आरोपी अंकित उर्फ मगरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।


