कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किया नीट परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

0
कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किया नीट परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
सागर। नीट पुनः परीक्षा 2026 को जिले में शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने रविवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने गवर्नमेंट एक्सीलेंस स्कूल एवं गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर ने केंद्राध्यक्षों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि परीक्षार्थियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
जिले में आयोजित नीट परीक्षा के लिए कुल 2,769 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2521 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, इस प्रकार जिले में 91.04 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा सभी केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट श्री गगन बिसेन भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here