खंडहर में चल रही थी गांजे की डील, कोतवाली पुलिस ने 5 किलो माल के साथ दो तस्कर पकड़े

0

खंडहर में चल रही थी गांजे की डील, कोतवाली पुलिस ने 5 किलो माल के साथ दो तस्कर पकड़े

सागर। कोतवाली पुलिस ने 5 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से गांजा जब्त कर थाने लाया गया। जहां आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुरव्याऊ टौरी पुलिस लाइन के पीछे खंडहर के पास दो संदेही गांजा बेचने की फिराक में बैठे है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर कार्यवाही के लिये रवाना की गई। टीम ने पुलिस लाइन के पीछे खंडहर के पास दबिश दी। दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम विकास पिता देवेन्द्र रजक 22 वर्ष निवासी बाघराज वार्ड, देवेन्द्र पिता देवी प्रसाद उपाध्याय 40 वर्ष निवासी मुहारा चौकी सीहोरा राहतगढ़ होना बताया। आरोपियों के पास से जब्त बोरी की तलाशी ली तो उसमें हरे रंग का सूखा 3 अलग-अलग पैकेट में गांजा बरामद हुआ। कार्यवाही में कुल 5.099 किग्रा कीमत 50 हजार रुपये का गांजा जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और थाने लाई। जहां मामला दर्ज कर जांच में लिया। पूछताछ के दौरान एक अन्य आरोपी का नाम सामने आया है। जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। सीएसपी ललित कश्यप ने बताया कि गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से गांजे के संबंध में पूछताछ की जा रही है। एक अन्य आरोपी का नाम सामने आया है। जिसको लेकर जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here