सागर में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 10 लीटर महुआ शराब जब्त ,दो गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में

0

सागर में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 10 लीटर महुआ शराब जब्त ,दो गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में

सागर। कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिक को अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने कुल करीब 10 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि साबूलाल मार्केट स्थित सरकारी कॉम्प्लेक्स के पास एक युवक अवैध शराब लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और उदय अहिरवार (21 वर्ष) निवासी इतवारी टोरी, चन्द्रशेखर वार्ड, सागर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 5 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। आरोपी शराब रखने अथवा बेचने संबंधी कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।

वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली कि रानीपुरा क्षेत्र में मौगा बधान के पास ठाकुर के खेत के समीप दो युवक अवैध शराब लेकर खड़े हैं। पुलिस के पहुंचते ही दोनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। जांच में एक युवक नाबालिक पाया गया, जबकि दूसरे ने अपना नाम शरद जाटव (25 वर्ष) निवासी दमोह बताया। दोनों के कब्जे से करीब 5 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

पुलिस ने जब्त शराब को कब्जे में लेकर दोनों मामलों में आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि अपचारी बालक के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई। मामले की विवेचना जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here