सागर: मंदिर में शराब पीने से मना करने पर चार युवक से मारपीट, चाकूबाजी में एक घायल
सागर। मकरोनिया थाना क्षेत्र में आने वाले रजाखेड़ी में कुछ युवकों को उस समय भारी पड़ गया। जब उन्होंने बदमाशों को मंदिर के पास शराब पीने से मना किया। मना करने की बात से नाराज बदमाशों ने युवकों के साथ मारपीट करते हुए एक युवक को चाकू मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार रजाखेड़ी स्थित जानकी रमण मंदिर के पास रहने वाले दीपक पिता रामप्रसाद पटेल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिमसें उसने बताया कि वह मजदूरी करता है। 22 मई की रात करीब सवा दस बजे वह पथरिया से घर लौट रहा था। जैसे ही वह घर के पास शंकरजी मंदिर के पास आया तो वहां पर उसके भाई राजेश पटेल, कमल पटेल, शैंलेंद्र पटेल खड़े थे। वहीं पर हेमंत चौधरी, आर्यन चौधरी, केतन चौधरी निवासी शंकरगढ़ अपने एक अन्य साथी के शराब पी रहे थे।
राजेश पटेल ने उनके पास जाकर मंदिर के पास शराब न पीने को कहा। इसी बात पर से चारों ने राजेश व कमल पटेल को गालियां दी। दीपक, राजेश व कमल ने उन्हें गालियां देने से मना किया तो हेमंत, आर्यन, केतन और उसके साथी ने वहां पड़े डंडे व लोहे के पाइप से उन पर हमला कर दिया।
इसी बीच आरोपियोंं ने दीपक के बायें पैर की जांघ पर चाकू मार दिया, जिसमें वह लहुलुहान हो गया। हमले में राजेश और कमल को भी होंठ, नाक, पीठ, पैर में और कमल को बायें गाल में नाक, दोनों हाथ, शैलेंद्र को दायें हाथ में चौटें आई। मौके पर राज आठ्या और रमेश यादव ने बीच बचाव कर मारपीट को शांत कराया। इसके बाद सभी आरोपी धमकाते हुए वहां से चले गए। घायलों को मकरोनिया अस्पताल ले जाया गया, जहां वह इलाजरत हैं।


