कलेक्टर के निर्देशों के हो रहा है कड़ाई से अनुपालन  : 44 डिग्री की भीषण गर्मी में भी पटवारी कर रहे गांव-गांव पहुंचकर सीमांकन कार्य

0
कलेक्टर के निर्देशों के हो रहा है कड़ाई से अनुपालन  : 44 डिग्री की भीषण गर्मी में भी पटवारी कर रहे गांव-गांव पहुंचकर सीमांकन कार्य
सागर। कलेक्टर प्रतिभा पाल एवं एसडीएम बंडा के निर्देशानुसार तहसील बंडा अंतर्गत राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु पटवारियों द्वारा लगातार मैदानी स्तर पर कार्य किया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि विगत दिवस पटवारियों द्वारा राजस्व प्रकरणों में उदासीनता बरतने एवं तहसील न्यायालय के आदेशों के अमल में भी उदासीनता देखी गई जिसके सम्बन्ध में कलेक्टर श्रीमती पाल ने कड़े और स्पष्ट निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए थे।
सीमांकन कार्य के दौरान संबंधित सरहदी कृषकों को मौके पर उपस्थित हेतु सूचित किया गया नियमानुसार कार्रवाई संपन्न कराई गई।भीषण गर्मी एवं लगभग 44 डिग्री तापमान के बावजूद पटवारी गांव-गांव पहुंचकर सीमांकन कार्य संपादित कर रहे हैं।
तहसीलदार बंडा मोहित जैन ने बताया कि आमजन को राजस्व संबंधी सेवाएं समय पर उपलब्ध कराने हेतु मैदानी अमला निरंतर कार्यरत है तथा पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सीमांकन, नामांतरण,नक्शा तरमीम ,फॉर्मर रजिस्ट्री एवं अन्य राजस्व कार्यों का निराकरण किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here