नर्मदा जल से किया रुद्राभिषेक तुलसी फाउंडेशन द्वारा रामबाग मंदिर में किया अभिषेक

नर्मदा जल से किया रुद्राभिषेक तुलसी फाउंडेशन द्वारा रामबाग मंदिर में किया अभिषेक

सागर–/ श्रावण माह में तुलसी फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष किये जाने वाले कावड़ यात्रा के आयोजन को कोरोना काल में निरस्त कर सोमवार को रामबाग मन्दिर में शासन की गाईड लाइन का पालन करते हुए नर्मदा जल से भगवान शिव का अभिषेक किया गया।
इस संबंध में तुलसी फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप राजोरिया ने बताया कि इस वर्ष कोविड-19 वैश्विक महामारी को ध्यान में रखकर एवं प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए चार पदाधिकारियों द्वारा बरमान से सीधे नर्मदा जी का जल लाकर रामबाग मंदिर में शिव भगवान की आराधना करते हुए अभिषेक किया गया अभिषेक पंडित मनोज व्यास पंडित संतोष पाठक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कराया गया इस अवसर पर तुलसी फाउंडेशन के संयोजक पंडित देवी प्रसाद दुबे हरिराम सिंह ठाकुर वीरेंद्र पाठक पुरुषोत्तम उपाध्याय तुलसी फाउंडेशन कांग्रेस नेता रामजी दुबे कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष सिंटू कटारे बृजमोहन पाठक जुगल पचौरी विकास ठाकुर रोहित तिवारी अजय सेन तुलसीराम पटेल गोलू पचौरी गुड्डे महेश्वरी अनिल दुबे यशवंत करोसिया अजय सोनी अंकुर गुप्ता पंकज गोलंदाज नरेंद्र पाराशर सचिन साहू सुमंत ठाकुर सुनील विश्वकर्मा पुष्पेंद्र यादव डिक्की घोसी आदि ने मंदिर परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए शिव जी की आराधना करते हुए नर्मदा जल से अभिषेक कर पूजार्चना की गई .

ख़बर का असर न्यूज़ नेटवर्क -9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here