सागर के रहली में खौफनाक वारदात: सोती पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी पति फरार

0

सागर के रहली में खौफनाक वारदात: सोती पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी पति फरार
सागर।  रहली थाना क्षेत्र के ग्राम बोमा खजूरा में घरेलू विवाद ने दिल दहला देने वाला रूप ले लिया। यहां एक पति ने सो रही अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवकी गौंड (28) गुरुवार रात खाना खाकर घर में सो रही थी। इसी दौरान उसका पति मोहन गौंड घर पहुंचा और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने कुल्हाड़ी उठाकर सोती पत्नी की गर्दन पर ताबड़तोड़ तीन वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के समय उनके दोनों छोटे बच्चे—4 साल का बेटा और 2 साल की बेटी—घर में ही सो रहे थे। गांव के लोगों ने घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बलेह चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम रहली स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अनामिका विश्वास ने बताया कि मृतका की गर्दन पर धारदार हथियार के गहरे निशान पाए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बताया जा रहा है कि देवकी की शादी करीब 6 साल पहले मोहन गौंड से हुई थी। उसका मायका दमोह जिले के पोड़ी फतेहपुर में है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पति की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है।

Ad 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here