प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह: कर्रापुर के पास बोरे मे मिली लाश का राज खुला, पत्नी और उसके पति ने मिलकर रची थी साजिश

0

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह: कर्रापुर के पास बोरे मे मिली लाश का राज खुला, पत्नी और उसके पति ने मिलकर रची थी साजिश 

Ad 1

सागर।  सागर-कानपुर हाईवे पर कुछ दिन पहले बरामद हुई अज्ञात लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि यह कोई सामान्य हत्या नहीं, बल्कि प्रेम संबंधों से उपजे विवाद का नतीजा थी, जिसे पूरी योजना के साथ अंजाम दिया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा के अनुसार, मृतक की पहचान नरेंद्र अहिरवार के रूप में की गई है। जांच में यह बात सामने आई कि नरेंद्र का अपने ही गांव की लीला अहिरवार के साथ संबंध था। जब इस रिश्ते की जानकारी लीला के पति हरिशंकर को हुई, तो उसने कई बार नरेंद्र को दूरी बनाए रखने को कहा। बावजूद इसके जब नरेंद्र नहीं माना, तो हरिशंकर ने उसे खत्म करने की साजिश रच डाली।
शराब के बाद अचानक हमला
पुलिस के मुताबिक, योजना के तहत लीला ने नरेंद्र को बहाने से अपने मायके बुलाया। वहां पहले उसे जमकर शराब पिलाई गई। नशे की हालत में जब वह खाना खाने बैठा, तभी घात लगाए बैठे हरिशंकर ने पीछे से कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमला इतना अचानक था कि नरेंद्र को संभलने का कोई मौका नहीं मिला और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
बोरे में भरकर हाईवे किनारे फेंका शव
हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के इरादे से शव को एक बोरे में भरकर पिकअप वाहन से कर्रापुर के पास हाईवे किनारे फेंक दिया और फरार हो गए। सुबह जब पुलिस मौके पर पहुंची और बोरा खोला, तो दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। मृतक के मुंह में रोटी का टुकड़ा फंसा हुआ था और हाथ में ककड़ी थी, जिससे साफ संकेत मिला कि हत्या उसी वक्त की गई जब वह खाना खा रहा था। इसी अहम सुराग ने पुलिस को मामले की तह तक पहुंचने में मदद की।
आरोपी फरार, तलाश तेज
पुलिस ने एफएसएल टीम की सहायता से घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। मुख्य आरोपी हरिशंकर और उसके सहयोगियों की पहचान कर ली गई है, लेकिन फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here