मदिरा दुकानों के निष्पादन को लेकर 16वें चरण के निर्देश जारी

0

सागर। मदिरा दुकानों के निष्पादन को लेकर 16वें चरण के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस चरण में भी ऑफसेट प्राइज आरक्षित मूल्य से अधिकतम 35 प्रतिशत नीचे तक ही अनुमत होगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बीओक्यू में आरक्षित मूल्य के 65 प्रतिशत से कम का ऑफर प्रस्तुत न किया जा सके। 16वें चरण में मदिरा दुकानों का निष्पादन केवल एकल दुकानों के लिए किया जाएगा और यह प्रक्रिया ई-टेंडर के माध्यम से संपन्न होगी जिसमें नीलामी का विकल्प नहीं रहेगा।

Ad 1

पंद्रहवें चरण में आरक्षित मूल्य के 70 प्रतिशत और उससे ऊपर के उच्चतम ऑफर स्वीकृति की प्रक्रिया में हैं। वहीं दसवें और ग्यारहवें चरण में प्राप्त ऑफर में से आरक्षित मूल्य के 70 प्रतिशत से नीचे के उच्चतम ऑफर को होल्ड पर रखा गया है। ई-टेंडर बिड में होल्ड किए गए निविदादाताओं को उसी दुकान के लिए पुनः ईएमडी भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही यदि अन्य निविदादाता भी आगामी चरण में समान दुकान के लिए बोली लगाना चाहते हैं तो उनकी ईएमडी रिलीज नहीं की जाएगी और उन्हें भी दोबारा भुगतान की आवश्यकता नहीं होगी।

निष्पादन कार्यक्रम के अनुसार ई-टेंडर के लिए ऑनलाइन निविदा प्रपत्र डाउनलोड करने और ऑफर जमा करने की तिथि 08 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजे से 09 अप्रैल 2026 दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। प्राप्त ई-टेंडर को 09 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजकर 5 मिनट से खोला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here