उपार्जन केंद्रों का एसडीएम स्वयं करें भौतिक सत्यापन ,सभी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य — जिला पंचायत सीईओ

0

उपार्जन केंद्रों का एसडीएम स्वयं करें भौतिक सत्यापन ,सभी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य — जिला पंचायत सीईओ

Ad 1

सागर। जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक के वी ने जिले में चल रहे उपार्जन कार्य की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की सुविधा और पारदर्शी प्रक्रिया के लिए उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और किसानों की सहूलियत को देखते हुए प्रत्येक केंद्र पर शुद्ध पेयजल, किसानों को बैठने के लिए छायादार स्थान, प्राथमिक चिकित्सा किट, शौचालय, तकनीकि सामग्री, तौलकांटा, इंटरनेट, बारदाना जैसी समस्त मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

सीईओ श्री विवेक के वी ने निर्देशित किया है कि जिले के सभी संबंधित एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र के उपार्जन केंद्रों का अनिवार्य रूप से भौतिक सत्यापन करें। सत्यापन के दौरान केंद्र की क्षमता, बारदाने की उपलब्धता और तौल कांटों की शुद्धता की बारीकी से जांच की जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर यह सुनिश्चित करें कि उपार्जन की प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी तरीके से संचालित हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here