कलेक्टर के निर्देश पर भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत अधिकारियों द्वारा बच्चों से किया संवाद
सागर। कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशानुसार, स्कूल चलें हम अभियान के तहत आयोजित भविष्य से भेंट कार्यक्रम में जिले के प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों ने विभिन्न शालाओं में पहुंचकर बच्चों के साथ एक संवाद किया। इस संवाद के दौरान बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया, पढ़ाई के प्रति उत्साह जगाना तथा उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
भविष्य से भेंट कार्यक्रम
स्कूल चलें हम अभियान के तहत शालाओं में भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन जिले की विभिन्न शालाओं में हुआ। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध, प्रबुद्ध और सम्मानित व्यक्तियों को एक प्रेरक की भूमिका में विद्यार्थियों से भेंट के लिये आमंत्रित किया गया। इसी दिन स्थानीय स्तर पर विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ी, साहित्यकार, कलाकार, मीडिया, संचार मित्रों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, राज्य शासन के अधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। आमंत्रित अतिथियों ने उपस्थित बच्चों को पढ़ाई के महत्व और प्रेरणादायी कहानियां सुनाईं।


