युवा नेतृत्व की गरिमा: CM डॉ. मोहन यादव को रिशांक तिवारी ने दी जन्मदिन की बधाई
सागर/भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर में उत्साह का माहौल रहा। इसी कड़ी में सागर में संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं सक्रिय युवा नेता रिशांक तिवारी ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर डॉ. मोहन यादव से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिवस की आत्मीय शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान रिशांक तिवारी ने मुख्यमंत्री के यशस्वी कार्यकाल और कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जनहितैषी योजनाओं और त्वरित निर्णयों से प्रदेश का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रिशांक तिवारी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की और उन्हें समाज सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने हेतु प्रोत्साहित किया। इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश के विकास और युवाओं की सामाजिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। संकल्प फाउंडेशन के माध्यम से युवाओं को समाज हित में जोड़ने के प्रयासों को मुख्यमंत्री ने एक सराहनीय कदम बताया।


