शहीद दिवस: जय महाकाल हिंदू संगठन द्वारा भव्य महाआरती, रिशांक तिवारी ने वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि
सागर। “वीरों के बलिदान को नमन, राष्ट्र के प्रति समर्पण हमारा कर्तव्य है।” उक्त विचार संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने शहीद दिवस के अवसर पर व्यक्त किए। अवसर था सुखदेव, भगत सिंह एवं राजगुरु के अमर बलिदान दिवस पर जय महाकाल हिंदू संगठन द्वारा तीन बत्ती क्षेत्र में आयोजित भव्य एवं दिव्य महाआरती का।

श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुए इस गरिमामयी आयोजन में रिशांक तिवारी विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान राष्ट्रभक्ति, त्याग और अदम्य साहस के प्रतीक महान क्रांतिकारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
देशभक्ति के रंग में रंगा तीन बत्ती क्षेत्र
महाआरती के दौरान समूचा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। उपस्थित नागरिकों और युवाओं ने क्रांतिकारियों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए देश के प्रति समर्पण और कर्तव्य पालन का संकल्प लिया। आयोजन स्थल “इंकलाब जिंदाबाद” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी उद्घोषों से गूंज उठा।
युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं बलिदानियों की गाथाएं
अपने संबोधन में रिशांक तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन हमें अपने गौरवशाली इतिहास और बलिदानियों की गाथाओं से जोड़ते हैं। उन्होंने जोर दिया कि आज की युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त बनाने के लिए शहीदों का स्मरण अनिवार्य है। यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि का माध्यम बना, बल्कि समाज में एकता, स्वाभिमान और राष्ट्रहित के प्रति जागरूकता का संदेश भी दे गया।
इनकी रही उपस्थिति
इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से यश अग्रवाल, आदर्श टिंकू साहू, शुभम शुक्ल, कपिल स्वामी, सीमांत चौरसिया, संदर्भ चौरसिया, शुभम चौरसिया, अभिनाश गुप्ता, गौरव चौरसिया, प्रज्ज्वल भारद्वाज, सूर्यांश चौबे, कमल चौरसिया, राहुल पटेल, नमन चौबे, प्रशांत सोनी एवं अंकित गौतम सहित बड़ी संख्या में युवा व नागरिक उपस्थित रहे।


