सागर के मोतीनगर में युवक से मारपीट कर मारा चाकू

सागर के मोतीनगर में युवक से मारपीट कर मारा चाकू

सागर। घर जा रहे युवक से दो बदमाशों ने मारपीट कर चाकू मार दिया। इस घटना में युवक घायल हो गया। उक्त घटना मोतीनगर थाना की है। घटना की शिकायत घायल ने थाना में की। पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
ुपुलिस ने बताया कि मछरयाई संतकबीर वार्ड निवासी फरियादी भानु पिता जवाहर बाल्मीकि रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें उसने बताया कि वह आइस्क्रीम फेक्ट्री में काम करता है।

गुरुवार की रात करीब साढ़े 11 बजे वह फेक्ट्री से काम करके पैदल अपने घर वापस जा रहा था। जैसे ही वह पटेल मंदिर के पास पहुंचा तो उसे वहां संजू बसोर और आदर्श बसोर मिले। दोनों ही बिना किसी कारण के फरियादी को गालियां देने लगे। जब पीड़ित ने उन्हें गालियां देने से मना किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू मार दिया। घटनाक के दौरान कुछ स्थानीय लोग आ गए, जिन्होंने बीच बचाव किया। दोनों जाते समय कह रहे थे आज तो बच गया दोबारा मिला तो जान से खत्म कर देगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here