सागर के युवा समाजसेवी रिशांक तिवारी ने बैतूल पहुँचकर दी श्रद्धांजलि, शोक-संतप्त परिवार से की मुलाकात

सागर के युवा समाजसेवी रिशांक तिवारी ने बैतूल पहुँचकर दी श्रद्धांजलि, शोक-संतप्त परिवार से की मुलाकात

सागर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय हेमंत खंडेलवाल जी की सुपुत्री के आकस्मिक एवं अत्यंत दुखद देहावसान के समाचार से पूरे प्रदेश में शोक की लहर व्याप्त है। इस दुःखद घटना के बाद बैतूल स्थित उनके निज निवास पर लगातार सामाजिक, राजनीतिक एवं जनप्रतिनिधि वर्ग के लोग पहुँचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कर रहे हैं।
इसी क्रम में युवा समाजसेवी एवं संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी भी बैतूल पहुँचे। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी के निवास पर पहुँचकर दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक-संतप्त परिवार से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

रिशांक तिवारी ने इस दुःखद अवसर पर कहा कि किसी भी परिवार के लिए ऐसी क्षति अत्यंत पीड़ादायक और असहनीय होती है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज और क्षेत्र उनके परिवार के साथ खड़ा है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सभी ने सामूहिक रूप से प्रार्थना की और ईश्वर से परिवार को धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की।

इस दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के नागरिक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here