रंग पंचमी से पहले सागर में खौफनाक वारदात : खेत में बुजुर्ग किसान की हत्या, बेटे पर भी हमला
सागर जिले के गढ़ाकोटा में रंग पंचमी से पहले मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां अज्ञात बदमाशों के द्वारा खेत में एक बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला कर इस घटना को अंजाम दिया गया जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया
यह घटना थाना क्षेत्र के कुमेरिया ग्राम की है जहां श्यामलाल कुर्मी रोजाना की तरह रात को अपनी फसल की सिंचाई करने के लिए खेत पहुंचे थे रात में उन्होंने मोटर चालू की और फिर खेत कि मेड पर आकर सो गए थे लेकिन रात करीब 12:00 बजे कुछ अज्ञात बदमाश उनके खेत पर पहुंचे जहां श्यामलाल को आहट महसूस हुई तो वह जाग गए और उन्होंने पूछा कि कौन है क्या हो गया तो उन लोगों ने कहा कि कुछ नहीं और वह भागने लगे इतने में श्यामलाल ने अपने पास रखी टॉर्च को उठाया और जैसे ही उसकी रोशनी की तो वह लोग श्यामलाल के पास पहुंचे। तो कुछ और शोर शराबा हुआ वही खेत के पास से गुजर रहे गांव की एक लड़के ने श्यामलाल के बेटे महेश को फोन पर जानकारी दी महेश ने घर पर कपड़े पहने बाइक उठाई और खेत के लिए रवाना हो गए लेकिन जैसे ही वह अपने खेत के पास पहुंचे तो जो कुछ लोग थे वह श्यामलाल को अपने साथ उठा ले गए महेश ने उनका पीछा किया तो कुछ दूर जाकर उन्होंने श्याम लाल के साथ मारपीट की धारदार हथियार से हमला कर दिया पिता को बचाते समय महेश के साथ भी मारपीट की जिसमें उनके सिर हाथ और चेहरे पर चोट आई है। और फिर वह बदमाश भाग गए जब महेश अपने पिता को लेकर गढ़ाकोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तब तक बहुत देर हो चुकी थी इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी पुलिस भी मौके पर पहुंची पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया गया और मर्डर का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


