सागर। शहर में अनेक जगह लगातार फूड विभाग (खाद्य विभाग) की छापेमारी जारी है, एक मामलें में बीते दिन फूड विभाग की टीम ने सिविल लाइन स्थित सागर गेरे रेस्टोरेंट पर कार्यवाही की हैं, जिसमें खाद्य सामग्री के तीन सैम्पल भरे गए हैं जिसने भोपाल लैब भेजा गया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लंबे वक्त से विभाग को सागर गेरे फ़ास्ट फूड रेस्टोरेंट की शिकायत मिल रही थी बीते दिन भी एक शिकायत विभाग को प्राप्त हुई, इसी के चलते टीम ने रेस्टोरेंट पर दविश दी।
फूड इंस्पेक्टर प्रीति राय ने बताया कि शिकायत पर कार्यवाही की गई है साथ ही अन्य निरीक्षण के दौरान संदिग्ध खाद्य सामग्री के सैम्पल लिए गए हैं, जिसमें से पनीर और मसाला आदि हैं, सैम्पल को सीलबंद कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है साथ ही रेस्टोरेंट संचालक को हिदायत भी दी गयी हैं कि वह ग्राहकों से उचित व्यवहार करें जो कि शिकायत में निहित था।


