मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा: 2000 से अधिक परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा: 2000 से अधिक परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

सागर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित परीक्षा में सागर के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा का आयोग के द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक मनोहर दुबे ने अपर कलेक्टर अविनाश रावत, संयुक्त कलेक्टर गगन बिसेन, नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप, तहसीलदार राहुल गौड़ सहित अन्य अधिकारियों के साथ सागर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

लोक सेवा आयोग के नोडल अधिकारी बी.पी. सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में 8663 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 6365 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस प्रकार 2298 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण संपन्न हुई एवं मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा को संपन्न कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here