वेद मंत्रों की ध्वनि से गुंजायमान हुआ गुरोन निवास, शिव अभिषेक के बाद किया गया प्रसादी का वितरण
सागर। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सुबह से ही शिव मंदिरों और शिवालयों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया,जगह-जगह अभिषेक हवन पूजन किया गया,तो वही मकरोनिया में गुरोन निवास पर भी बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन और हवन संपन्न हुआ,वेदपाठी ब्राह्मण द्वारा वेद मंत्रों के साथ सतनाम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष जन सेवक मनी सिंह ने बाबा का अभिषेक किया और आरती पूजन के बाद प्रसादी में खीर का वितरण किया,जिसमें अनेक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
गुरोन निवास पर जब बाबा महाकाल का अभिषेक शुरू हुआ तो पूरा परिसर मंत्रों की ध्वनि से गूंज उठा,और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया,आयोजन में गुरोन परिवार के अलावा अस्पताल स्टाफ और अन्य कर्मचारी भी शामिल हुए और पूरा परिषर हर हर महादेव के जय घोष से गूंज उठा,तो वही प्रसाद वितरण के दौरान अनेक धर्मबलंबियों ने प्रसाद ग्रहण किया।


