महाशिवरात्रि पर्व की चाकचौबंद तैयारियां, सीहोरा पुलिस ने शांति समिति की बैठक ली

0

 

सागर/ सिहोरा। समूचे भारत में मनाई जा रही महाशिवरात्रि महाशिवरात्रि त्योहार को देखते हुए भोले के भक्त आज बारात की सारी तैयारी विधि विधान से कर माता पार्वती के घर बारात लेकर जाते हैं,

जहां त्यौहार के एक माह पूर्व से ही तैयारी शुरू कर दी जाती है तो त्यौहार के दिन ढोल नगाड़े डीजे बैंड पार्टी अनेकों झांकियां के साथ यह त्योहार बारात के रूप में मनाया जाता है हर वर्ष के अनुसार भी भोले मंडल द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भोले की शाही बारात का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

बारात धसान नदी शिव मंदिर से प्रारंभ होकर समस्त ग्राम का भ्रमण करती हुई श्री भूतेश्वर मंदिर शाला पर पहुंचेगी जहां निकॉन झांकियां व पूर्ण विधि विधान के साथ शिव वा माता पार्वती का विवाह आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम को लेकर आज सिहोरा चौकी प्रभारी राम अवतार धाकड़ द्वारा आयोजन समिति सदस्यों की बैठक का आयोजन किया जिसमें समिति के सभी सदस्य बैठक में उपस्थिति रहे वा प्रभारी ने त्योहार को शांति व सौंदर्य के साथ मनाने का आग्रह किया वा सभी रूटों का जायजा लेते हुए पुलिस व्यवस्था रहने की भी बात कही गई बैठक में चौकी प्रभारी राम अवतार धाकड़ हिमान सिंह संदीप पटैरिया समिति से राघवेंद्र सिंह ठाकुर बसंत यादव रविंद्र ठाकुर नरेंद्र ठाकुर कृष्णा ठाकुर वा बड़ी संख्या में समिति सदस्य वा ग्राम वासि मौजूद रहे।

सीहोरा से पुष्पेंद्र सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here