प्रश्न-पत्र परीक्षा केन्द्र पर विलंब से पहुंचने पर कलेक्टर प्रतिनिधि निलंबित

0

प्रश्न-पत्र परीक्षा केन्द्र पर विलंब से पहुंचने पर कलेक्टर प्रतिनिधि निलंबित

सागर। कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर पटवारी तहसील शाहगढ़ एवं कलेक्टर प्रतिनिधि प्रमोद यादव को पुलिस थाना शाहगढ़ से विलंब से प्रश्न पत्र निकालने एवं परीक्षा केन्द्र शासकीय उ०मा० विद्यालय, तारपोह, विकासखण्ड शाहगढ़ पर प्रश्न पत्रों के विलंब से पहुंचाने पर अनुविभागीय अधिकारी बण्डा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

अनुविभागीय अधिकारी बण्डा कार्यालय से जारी निलंबन आदेश के अनुसार कलेक्टर प्रतिनिधि प्रमोद यादव द्वारा प्रातः 07ः40 बजे पर प्रश्न-पत्र पुलिस थाने से निकाले गये, एवं दिनांक 13.02.2026 को भी कलेक्टर प्रतिनिधि पटवारी पुलिस थाना शाहगढ़ में प्रातः 08ः05 पर उपस्थित हुये। परीक्षा केन्द्र शा०उ०मा० विद्यालय तारपोह की दूरी पुलिस थाना शाहगढ़ से 15 कि०मी० है, जिससे प्रश्न-पत्र समय पर परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने मे विलम्ब हुआ और परीक्षा प्रभावित हुई। ज्ञातव्य हो कि कलेक्टर प्रतिनिधि  प्रमोद यादव पटवारी तहसील शाहगढ़ को पहले ही अवगत करा दिया गया था कि मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा के प्रश्न पत्र को पुलिस थाना से निकालने का समय प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक निर्धारित किया गया हैं फिर भी कलेक्टर प्रतिनिधि पटवारी ने लापरवाही बरतते हुए प्रश्न पत्रों को विलंब से निकाला।

प्रमोद यादव, पटवारी, तहसील शाहगढ़ द्वारा शासकीय कार्य में गम्भीर लापरवाही बरती जा रही है एवं इनके द्वारा किया गया उक्त कृत्य अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता व स्वेछाचारिता का द्योतक है जिस पर पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here