लाठी से की गई थी मारपीट, इलाज के दौरान हुई मौत ; सभी आरोपी गिरफ्तार
सागर। शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मोतीनगर पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 10 फरवरी 2026 को धर्मश्री अंबेडकर वार्ड निवासी 55 वर्षीय श्रीमती गुड्डन पत्नी पुरुषोत्तम यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि मकान निर्माण को लेकर पड़ोसियों से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में रात करीब 9:30 बजे आरोपी उनके घर के सामने पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया गया।
इस दौरान पुरुषोत्तम यादव के साथ गंभीर मारपीट की गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 175/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 118(1), 351(3), 3(5) के तहत मामला कायम किया। बाद में मृत्यु होने पर धारा 103(1) भी जोड़ी गई।
विशेष टीम बनाकर की गई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में थाना मोतीनगर की टीम ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर लगातार दबिश दी गई।
जांच के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों—
गोपीलाल उर्फ मुन्ना (63)
नरेंद्र यादव (39)
सुरेंद्र यादव (41)
मनोज उर्फ बाबू (47)
सभी निवासी धर्मश्री अंबेडकर वार्ड, सागर—को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद घटना में प्रयुक्त लाठी भी जब्त कर ली गई। सभी आरोपियों को विधि अनुसार न्यायालय में पेश किया गया।
टीम की सक्रियता रही अहम
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत राजपूत के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रभुदयाल सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक नदीम शेख, भगवान दास, प्रदीप गोस्वामी, अरुण दुबे, शोहेब शेख तथा आरक्षक मंजीत की भूमिका रही। टीम ने लगातार प्रयास कर कम समय में आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गंभीर अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी


