विकसित भारत बजट 2026-27 मातृ शक्ति संवाद” में केंद्र सरकार की योजनाओं का हुआ व्यापक विमर्श

0
विकसित भारत बजट 2026-27 मातृ शक्ति संवाद” में केंद्र सरकार की योजनाओं का हुआ व्यापक विमर्श
केंद्रीय मंत्री दुर्गादास ऊईके ने कहा—नारी शक्ति ही विकसित भारत की आधारशिला
सागर। भारतीय जनता पार्टी जिला सागर द्वारा केंद्र सरकार के आम बजट 2026-27 के संदर्भ में “विकसित भारत बजट 2026-27 मातृ शक्ति संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री माननीय श्री दुर्गादास ऊईके जी रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, नगर निगम महापौर श्रीमती संगीता तिवारी मौजूद थी एवं मंचासीन अतिथियों में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव, पूर्व मंत्री श्री नारायण कबीरपंथी एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री यश अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक सुश्री मेघा दुबे ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।
केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास ऊईके जी ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति मां जगदंबा की प्रतीक है, जिसने सृष्टि के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने मातृ शक्ति को सम्मान, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया है।
उन्होंने बताया कि बजट में प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास एवं कामकाजी महिलाओं के लिए अलग छात्रावास निर्माण हेतु 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही एमएसएमई क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त करने के लिए भी 10,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें व्यवसाय से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि यह बजट आम जनता, मातृ शक्ति और युवाओं को समर्पित बजट है। उन्होंने बताया कि शहरी विकास के लिए सर्वाधिक राशि प्राप्त करने वाले राज्यों में मध्य प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
विधायक जैन ने लाड़ली बहना योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना मातृ शक्ति को आत्मसम्मान और संबल देने का माध्यम है। यह योजना 1000 रुपये प्रतिमाह से प्रारंभ होकर अब 1500 रुपये तक पहुंच चुकी है और भविष्य में इसे 3000 रुपये प्रतिमाह किया जाएगा।
उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से छोटे-छोटे उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भर बनें—एक कदम आप बढ़ाइए, सहयोग के लिए हम सभी साथ हैं
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि केंद्र सरकार का बजट 2026-27 विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट है। यह बजट मातृ शक्ति, युवा, किसान और गरीब वर्ग के सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए जो योजनाएं लाई गई हैं, वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।
महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना में मातृ शक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। केंद्र सरकार के बजट में महिलाओं के लिए शिक्षा, रोजगार और आवास से जुड़ी योजनाएं उनकी गरिमा और आत्मनिर्भरता को सशक्त करती हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के समन्वय से महिलाओं को हर स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं और नगर निगम भी महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रहा है।
कार्यक्रम का आभार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से  प्रीति शर्मा, निशा शिंदे, रूप राज, माधुरी राजपूत, मनीषा विनय  मिश्रा, डॉ ज्योति चौहान, याकृति जड़िया, पूजा सोनी, शारदा कोरी, पूजा श्रीवास्तव, सुप्रिया नवादे, किरण सैनी, प्रमिला मौर्य, उर्मिला सहारे, नीलम अहिरवार, अनीता अहिरवार, सोना कनई पेटल, मनोरमा उपाध्याय, रश्मि कुशवाहा, सुनीता रैकवार, मेघा मिश्रा, यशोदा विश्वकर्मा, मनोरमा उपाध्याय, पुष्पा पटेल, सहित बहुत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता बहिनें, लाडली  बहिनें  एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here