मनी सिंह ने सागर के SI की पुलिस अधीक्षक, मानव अधिकार और PMO से की शिकायत

0

मनी सिंह ने सागर के SI की पुलिस अधीक्षक, मानव अधिकार और PMO से की शिकायत

सागर। पुलिस के हाथों में भय मुक्त समाज बनाने की जिम्मेदारी होती है और इसी लिए पुलिस को समाज का पहरेदार भी कहा जाता है, जब आम आदमी को कोई दिक्कत या किसी के द्वारा प्रताड़ित या परेशान किया जाता है तब कोई भी व्यक्ति सीधा पुलिस से मदद मांगता है, लेकिन जब पुलिस ही आम जन को प्रताड़ित करने लगे तो व्यक्ति कहाँ जाए।

एक ऐसा ही एक मामला मकरोनिया थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पदस्थ सब इंस्पेक्टर राजेश शर्मा पर मकरोनिया निवासी मनी सिंह गुरोन व उनके पिता गुरनाम सिंह को मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगा है, मनी सिंह ने एसआई राजेश शर्मा के खिलाफ सागर पुलिस अधीक्षक, मानव अधिकार दिल्ली और PMO में शिकायती की हैं।

दरअसल मनी सिंह ने बताया है कि डॉ गुरनाम सिंह ने एक मामले की शिकायत मकरोनिया थाने में की थी, जिसकी जांच एस आई राजेश शर्मा कर रहे है, वहीं एसआई शर्मा ने बयान दर्ज कराने के नाम पर डॉ गुरनाम सिंह को काफी समय तक थाने में बैठाया, जबकि नियम अनुसार किसी भी बुजुर्ग व्यक्ति और सज्जन व्यक्ति को कार्यवाही के नाम पर थाने में बुला कर मानसिक रूप से प्रताड़ित नही किया जाना चाहिए।

बता दें की डॉ गुरनाम सिंह शहर के जाने माने डॉक्टर हैं और वह हार्ट पेशेंट है, पुलिस द्वारा अनुचित व्यवहार के कारण डॉ गुरनाम सिंह तनाव में रहे और यही तनाव एक सप्ताह बाद हार्ट अटैक का कारण बन गया। मनी सिंह का आरोप है की एसआई राजेश शर्मा मामले को टालते हुए जांच को प्रभावित कर रहे है, जो इनकी कर्तव्य निष्ठा और नियत को उजागर कर रहा है,मनी सिंग ने पुलिस अधीक्षक समेत मानव अधिकार आयोग दिल्ली और PMO से उचित कार्यवाही की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here