Wednesday, February 4, 2026

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री निलंबित

Published on

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री निलंबित

सागर। संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी के आदेशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला पन्ना द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुरूप आयोजित नो-मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी संबंधी प्रशिक्षण में अनुपस्थिति और निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला पन्ना द्वारा अवगत कराया गया कि तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अजयगढ़ के पत्र दिनांक 02 फरवरी 2026 के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के तारतम्य में नो-मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी संबंधी प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। इसके बावजूद डॉ. अजय सचान, पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, अजयगढ़, जिला पन्ना एवं श्री अभिषेक धर द्विवेदी, सहायक यंत्री, जल संसाधन विभाग, अजयगढ़, जिला पन्ना प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे। साथ ही उनके द्वारा अतिरिक्त सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की आईडी न तो बनवाई गई और न ही लॉगिन किया गया।

प्राप्त प्रस्ताव के अवलोकन एवं परीक्षण के उपरांत पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ. अजय सचान एवं सहायक यंत्री अभिषेक धर द्विवेदी एवं डॉ. अजय सचान, पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, अजयगढ़, जिला पन्ना प्रथम दृष्टया दोषी पाया गये। उनका यह कृत्य अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता का परिचायक है, जो मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम का उल्लंघन है। मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम के अंतर्गत संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Latest articles

पटवा मंदिर में संकल्प फाउंडेशन ने किया सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन

पटवा मंदिर में संकल्प फाउंडेशन ने किया सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन सागर। पटवा मंदिर,...

स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर कमिश्नर ने शिक्षक को निलंबित किया

स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर कमिश्नर ने शिक्षक को निलंबित किया सागर। संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी...

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें – आयोग अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें...

विश्वविद्यालय में ICIBR-2026 तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेस का उद्घाटन

विश्वविद्यालय में ICIBR-2026 तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेस का उद्घाटन सागर। तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन...

More like this

पटवा मंदिर में संकल्प फाउंडेशन ने किया सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन

पटवा मंदिर में संकल्प फाउंडेशन ने किया सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन सागर। पटवा मंदिर,...

स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर कमिश्नर ने शिक्षक को निलंबित किया

स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर कमिश्नर ने शिक्षक को निलंबित किया सागर। संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी...

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें – आयोग अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें...
खबर का असर .कॉम
खबर का असर .कॉमhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!