Monday, February 2, 2026

पशुपालन विभाग का दो दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न, सागर टीम रही क्रिकेट विजेता

Published on

पशुपालन विभाग का दो दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न, सागर टीम रही क्रिकेट विजेता
खेल प्रतियोगिताएं तनावमुक्त कार्य संस्कृति का सशक्त माध्यम — विधायक शैलेंद्र कुमार जैन
सागर। पशुपालन एवं डेयरी विभाग मध्य प्रदेश के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी विभागीय कर्मचारी कल्याण संगठन द्वारा सागर संभागीय मुख्यालय पर आयोजित 02 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट एवं महिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य समापन समारोह सिटी स्टेडियम, सागर में संपन्न हुआ।
इस खेल आयोजन में प्रदेश के 51 जिलों से 16 क्रिकेट टीमें एवं 38 महिला बैडमिंटन टीमें शामिल हुईं। कार्यक्रम में लगभग 700 शासकीय कर्मचारी पशुपालन विभाग से जुड़े हुए उपस्थित रहे। विभाग के संचालक डॉ. पी.एस. पटेल सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि सागर विधायक माननीय श्री शैलेंद्र कुमार जैन एवं विशिष्ट अतिथि श्री आकाश सिंह राजपूत द्वारा विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार: ट्रॉफी एवं ₹51,000 सागर टीम को प्राप्त हुई, द्वितीय पुरस्कार: ट्रॉफी एवं ₹31,000 — बालाघाट टीम को मिला
महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार: ₹5,100 — बड़वानी जिल एवं द्वितीय पुरस्कार: ₹3,100 — बड़वानी जिला ही रहा।
पशुपालन मंत्री माननीय श्री लखन पटेल जी संभाग से बाहर प्रवास पर होने के कारण वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खिलाड़ियों एवं शासकीय सेवकों को संबोधित किया।
मुख्य अतिथि विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि विभागीय कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग के कर्मचारियों ने यह आयोजन कर अन्य विभागों के लिए एक मिसाल पेश की है और ऐसे आयोजन हर वर्ष नियमित रूप से किए जाने चाहिए।
विशिष्ट अतिथि श्री आकाश सिंह राजपूत ने भी खेल प्रतियोगिताओं से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को निरंतर खेल गतिविधियों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयुक्त संचालक श्रीमती कल्पना दीवान, एस एस सोनी,सचिन शर्मा,विकास श्रीवास्तव,आर के बघेल सहित बड़ी संख्या में विभाग के कर्मचारी अधिकारी मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय ने किया।

Latest articles

पुलिस के मजनू अभियान में 715 से अधिक लोगो पर कार्यवाई

सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ‘मजनू...

समरस समाज से ही होगी हिंदू समाज की रक्षा – एकता खेमरिया

समरस समाज से ही होगी हिंदू समाज की रक्षा – एकता खेमरिया सागर। तहसीली, सिविल...

सागर में मामूली विवाद बना जानलेवा, कटर से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की हत्या

सागर में मामूली विवाद बना जानलेवा, कटर से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की...

एसडीओपी शशिकांत सरयाम को उप सेनानी/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति मिली

एसडीओपी शशिकांत सरयाम को उप सेनानी/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति मिली सागर। मध्यप्रदेश शासन,...

More like this

पुलिस के मजनू अभियान में 715 से अधिक लोगो पर कार्यवाई

सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ‘मजनू...

समरस समाज से ही होगी हिंदू समाज की रक्षा – एकता खेमरिया

समरस समाज से ही होगी हिंदू समाज की रक्षा – एकता खेमरिया सागर। तहसीली, सिविल...

सागर में मामूली विवाद बना जानलेवा, कटर से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की हत्या

सागर में मामूली विवाद बना जानलेवा, कटर से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की...
खबर का असर .कॉम
खबर का असर .कॉमhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!