Monday, February 2, 2026

एसडीओपी शशिकांत सरयाम को उप सेनानी/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति मिली

Published on

एसडीओपी शशिकांत सरयाम को उप सेनानी/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति मिली

सागर। मध्यप्रदेश शासन, गृह विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा जारी आदेश क्रमांक 1/1/3/0071/2025-B-4-02 (HOM) दिनांक 27.01.2026 के तहत राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है। उक्त आदेश में एसडीओपी देवरी, जिला सागर श्री शशिकांत सरयाम (डीएसपी 2014 बैच) को उप सेनानी/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर पर पदोन्नत किया गया है।
शासन के इस आदेश के पश्चात आज पुलिस महानिरीक्षक, सागर (जोन सागर) श्रीमती हिमानी खन्ना द्वारा श्री शशिकांत सरयाम को गरिमामय वातावरण में अशोक अलंकरण पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री सरयाम के अब तक के सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा, अपराध नियंत्रण एवं प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं जनहित के प्रति संवेदनशीलता उन्हें इस पदोन्नति का पूर्णतः पात्र बनाती है।
पदोन्नति पर जिले के समस्त वरिष्ठ अधिकारीगण, साथी अधिकारी एवं उनके अधीनस्थ क्षेत्र के पुलिस अधिकारी व पुलिस स्टाफ द्वारा श्री शशिकांत सरयाम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं दक्षता के साथ करते हुए पुलिस संगठन की छवि को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।

Latest articles

सागर में मामूली विवाद बना जानलेवा, कटर से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की हत्या

सागर में मामूली विवाद बना जानलेवा, कटर से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की...

जबलपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय होम्योपैथिक सेमिनार संपन्न

जबलपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय होम्योपैथिक सेमिनार संपन्न जबलपुर। शहर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय...

आईएमए सागर द्वारा जूनियर डॉक्टरों के लिए विशेष प्रशिक्षण श्रृंखला: संसाधन-सीमित परिस्थितियों में आपातकालीन चिकित्सा प्रबंधन पर जोर

आईएमए सागर द्वारा जूनियर डॉक्टरों के लिए विशेष प्रशिक्षण श्रृंखला: संसाधन-सीमित परिस्थितियों में आपातकालीन...

लगातार तीसरे दिन सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी 16 हजार टूटी

लगातार तीसरे दिन सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी 16 हजार टूटी नई दिल्ली।...

More like this

सागर में मामूली विवाद बना जानलेवा, कटर से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की हत्या

सागर में मामूली विवाद बना जानलेवा, कटर से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की...

जबलपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय होम्योपैथिक सेमिनार संपन्न

जबलपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय होम्योपैथिक सेमिनार संपन्न जबलपुर। शहर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय...

आईएमए सागर द्वारा जूनियर डॉक्टरों के लिए विशेष प्रशिक्षण श्रृंखला: संसाधन-सीमित परिस्थितियों में आपातकालीन चिकित्सा प्रबंधन पर जोर

आईएमए सागर द्वारा जूनियर डॉक्टरों के लिए विशेष प्रशिक्षण श्रृंखला: संसाधन-सीमित परिस्थितियों में आपातकालीन...
खबर का असर .कॉम
खबर का असर .कॉमhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!