नगर निगम कर्मचारी के निधन पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी

नगर निगम कर्मचारी के निधन पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी

सागर। नगर निगम के कर्मचारी जितेंद्र रैकवार के असामयिक निधन पर नगर निगम कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, निगमायुक्त राजकुमार खत्री सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री रैकवार एक कर्तव्यनिष्ठ, सरल एवं समर्पित कर्मचारी थे, जिनका अचानक निधन नगर निगम परिवार के लिए अपूर्णनीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य व संबल दें।
निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने भी गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि श्री रैकवार ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ सेवाएं दीं। उनका व्यवहार सहयोगपूर्ण एवं सौम्य था, जिसे सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर उनके परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
शोकसभा में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
महापौर ने आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल शिविर को स्थगित किया

महापौर  संगीता सुशील तिवारी ने नगर निगम कर्मचारी जितेंद्र रैकवार के निधन होने के कारण राजीव नगर वार्ड में आयोजित आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल शिविर को स्थगित कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here