BMC में डॉक्टरों ने सिखाया जीवन रक्षक मंत्र, MPEB कर्मचारियों को मिला CPCR का विशेष प्रशिक्षण

सागर।  शासकीय बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा एमपीईबी के कर्मचारियों के लिए एक विशेष सी.पी.सी.आर. (CPCR) प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
मीडिया प्रभारी डॉक्टर सौरभ जैन ने बताया कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी और मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बीएमसी डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर को पत्र के माध्यम से कर्मचारियों हेतु सीपीआर प्रशिक्षण आयोजित करने का अनुरोध किया गया था। पत्र पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, डीन डॉ. ठाकुर ने डॉ. सत्येंद्र उईके और उनके दल को प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।

*विशेषज्ञों ने सिखाए जीवन बचाने के गुर*
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉ. सत्येंद्र उईके (विभागाध्यक्ष, आकस्मिक चिकित्सा विभाग) ने अपनी टीम के साथ विद्युत कर्मियों को कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में जीवन बचाने की आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक (Practical) अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि ‘इलेक्ट्रिक शॉक’ जैसी स्थिति में यदि शुरुआती कुछ मिनटों (गोल्डन ऑवर) में सही तरीके से सी.पी.सी.आर. दिया जाए, तो किसी की जान बचाई जा सकती है।

इस अवसर पर बिजली विभाग की ओर से मुख्य रूप से अधीक्षण अभियंता श्री एम.वाय. मंसूरी, श्री कमलकांत अहिरवार, श्री एस.के. मुड़ा, श्री सर्वेश गौतम, श्री संजय गुप्ता और श्री प्रदीप साहू सहित बड़ी संख्या में सहायक एवं कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here