नाबालिग की बारात रुकवाई तो झगड़े पर उतर आए परिजन टीम ने रुकवाया इस तरह बाल विवाह

सागर–/कल दिनांक बहरोल थाना के अंतर्गत एक बाल विवाह की सूचना को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 11:00 बजे रवाना हुई ज्योति तिवारी अपनी टीम के साथ तुरंत ही विवाह स्थल थाना बहरोल के ग्राम मगरधा मैं एक नाबालिग बालक का विवाह होने जा रहा था बारात निकलने ही वाली थी और मौके पर टीम पहुंच गई और जब देखा तो सभी लोग घबरा गए और पूछने लगे क्या हो गया मैडम किसी ने शिकायत कर दी क्या जब ज्योति तिवारी ने आगे बताया कि मेने पूछा कि लड़के की उम्र कितनी है तो सब कहने लगे 20 साल सब हम लोगों ने बताया कि जय अभी नाबालिक है और मार्कशीट देखने पर लड़की की उम्र 19 वर्ष निकली सभी लोग हमसे बात करने को आमादा हो गए और बारात जबरदस्ती जाने लगी तब हमने बहरोल पुलिस स्टाफ को बुलवाया एवं उन सभी को पुलिस वाला दिखा कर रात को वापस घर में वापस किया घर की महिला एवं पुरुष सभी लड़ने को तैयार थे और हमारी बात नहीं मान रहे थे तब हमने उन्हें बताया कि बाल विवाह कानून अपराध और आप नहीं मानोगे तो आप सब पर अपराध कायम होगा सभी लोग राजनीतिक दबाव बनाने लगे तब हमने उन्हें समझाया कि अगर आप लोग अभी नहीं मानोगे तो हम विवाह के बाद आप पर एवं दोनों पक्षों पर अपराध कायम करवा देंगे इज्जत की बात रात्रि 3:00 बजे हम यह बाल विवाह रोक पाए इस तरह हमने एक बार फिर बाल विवाह रोका टीम में शामिल ज्योति तिवारी साजिद हुसैन सतीश तिवारी मुकेश यादव महिला बाल विकास सुपरवाइजर एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चाइल्डलाइन टीम से वर्षा ठाकुर योगेश राठौर तथा बहरोड़ थाना स्टाफ शामिल  था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here