Sagar News: अब सीधे कलेक्टर से साझा करें अपनी समस्या, जिला प्रशासन ने जारी किए नम्बर

0

अब सीधे कलेक्टर से साझा करें अपनी समस्या, जिला प्रशासन ने जारी किए नम्बर

सागर। जिले के नागरिकों और प्रशासन के बीच की दूरी कम करने के लिए सागर कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने नई पहल की है। जनता की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए आधिकारिक संपर्क माध्यमों को और अधिक प्रभावी बनाया गया है।

कलेक्टर संदीप जीआर ने हमेशा से ही स्पष्ट किया है कि आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को भी हमेशा मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।

संपर्क के आधिकारिक तरीके

सागर के नागरिक निम्नलिखित माध्यमों से कलेक्टर कार्यालय तक अपनी बात पहुँचा सकते हैं:
आधिकारिक लैंडलाइन/CUG नंबर: जिला प्रशासन के आधिकारिक नंबर मोबाइल- 6269110133,
07582-221900 (कार्यालय) पर संपर्क किया जा सकता है। नागरिक अपनी सुझाव , शिकायतें लिखित में dm-sagar@mp.gov.in पर भेज सकते हैं।

सोशल मीडिया

सागर जिला प्रशासन के आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल- https://x.com/collectorsagar
और फेसबुक पेज –
https://www.facebook.com/collectorsagar?mibextid=ZbWKwL के माध्यम से भी अपडेट प्राप्त किए जा सकते हैं।

जनसुनवाई

हर मंगलवार कलेक्ट्रेट कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई में नागरिक कलेक्टर से प्रत्यक्ष संवाद कर सकते हैं।कलेक्टर कार्यालय द्वारा अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से बचें और केवल आधिकारिक तौर पर जारी किए गए नंबरों पर ही भरोसा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here