कर बकाया पर सख़्ती: नगर निगम ने महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज और DEO कार्यालय में की तालाबंदी
सागर । नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार बकाया करों की वसूली हेतु नगर निगम की टीम द्वारा शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तालाबंदी की कार्रवाई की। नगर निगम को शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज से संपत्ति कर एवं जलकर की लगभग 9 लाख रुपए एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपत्ति कर की 2 लाख 47 हजार रुपए की राशि लेना है।
कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी, अतिक्रमण सह प्रभारी कृष्ण कुमार चौरसिया , राजू रैकवार सहित समस्त कर संग्राहक उपस्थित थे।


