Monday, January 12, 2026

लोकतंत्र का उत्सव: नगर निगम क्षेत्र के एसआईआर सर्वे के संबंध में महापौर एवं निगमायुक्त ने ली महत्वपूर्ण बैठक

Published on

लोकतंत्र का उत्सव :  सागर नगर निगम क्षेत्र के एसआईआर सर्वे के संबंध में महापौर एवं निगमायुक्त ने ली महत्वपूर्ण बैठक
महापौर के निर्देशानुसार एस आई आर सर्वे में नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए शुक्रवार से गोपालगंज वार्ड से शिविर आयोजित किए जाएंगे तथा टोल फ्री नंबर  18002331535/07582224550 जारी-
सभी पार्षद बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर सर्वे कार्य शीघ्र पूर्ण कराने में सहयोग प्रदान करें—महापौर
सागर। “लोकतंत्र का उत्सव” अभियान के अंतर्गत संचालित एसआईआर  सर्वे की प्रगति की समीक्षा हेतु नगर निगम सभाकक्ष में  महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी , नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री,एम आई सी सदस्यों एवं पार्षदों की उपस्थिति  में  बैठक आयोजित की गई।
महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के निर्देश अनुसार नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को एस आई आर सर्वे में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए  वार्ड स्तर पर शिविर आयोजित करने व टोल फ्री नंबर 18002331535/07582224550 जारी किया गया।
बैठक में महापौर ने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद सटीक और अद्यतन मतदाता सूची पर टिकी होती है, और इसी उद्देश्य से एसआईआर सर्वे एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने पार्षदों से आग्रह किया कि वे अपने वार्डों में नियुक्त बीएलओ के साथ सतत समन्वय बनाकर सर्वे कार्य को गति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि “लोकतंत्र का उत्सव तभी सार्थक होगा जब प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं।”
उन्होंने पार्षदों से  यह भी आग्रह किया कि वे अपने वार्डों में नागरिकों को सर्वे की महत्ता समझाएँ और घर-घर पहुँच रहे सर्वे दल को पूर्ण सहयोग प्रदान करने हेतु प्रेरित करें। महापौर ने कहा कि यह केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ावा देने का अवसर है।
महापौर  ने कहा कि नगर निगम सागर का लक्ष्य है कि एसआईआर सर्वे प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ और समयसीमा में पूर्ण किए गए सर्वे के रूप में स्थापित हो। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और निगम अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा और समन्वय के साथ इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाएं। सभी पार्षद कर संग्राहक से संपर्क कर मतदाता सूची का शुद्धिकरण करवाएं। बूथ पर शिविर आयोजित कर मतदाता सूची में  सही नाम जोड़े एवं गलत नाम कटवाने मैं बी एल ओ का सहयोग करें।
बैठक के दौरान निगमायुक्त ने कहा कि नगर निगम द्वारा एसआईआर सर्वे से संबंधित जानकारी एवं सहायता हेतु  विशेष टोल-फ्री नंबर जारी किया  गया है, जहाँ नागरिक आसानी से कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकेंगे। इस नंबर पर कॉल करके सर्वे की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़, बीएलओ से समन्वय या किसी अन्य समस्या का समाधान प्राप्त किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह सुविधा नागरिकों तक त्वरित सहायता पहुँचाने तथा सर्वे को और अधिक सुगम एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से लागू की जा रही है।
निगमायुक्त ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में सर्वे दल नियमित रूप से नागरिकों से जानकारी एकत्रित कर रहा है। कई स्थानों पर सर्वे में विलंब का कारण नागरिकों की अनुपलब्धता, दस्तावेज़ों की कमी और जागरूकता का अभाव है। उन्होंने पार्षदों से आग्रह किया कि वे इन समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ और बीएलओ को आवश्यक सहयोग दें। बैठक में पार्षदों नेअपने-अपने वार्डों में आ रही समस्याओं के बारे में चर्चा की, । निगमायुक्त ने  समस्याओं कै निराकरण करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
शुक्रवार को गोपालगंज वार्ड में झंडा चौक पर लगेगा शिविर एस आई आर सर्वे में नागरिकों की समस्याओं के निरकरण हेतु शुक्रवार को गोपालगंज वार्ड में झंडा चौक पर  दोपहर 12 बजे शिविर आयोजित किया जाएगा जिसका शुभारंभ महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी करेंगी ।
बैठक में नगर  निगम क्षेत्र के पार्षदों को एस आई आर सर्वे से संबंधित प्रक्रियाओं, प्रगति, और सर्वे के बारे में बारे में विस्तार से बताया गया।
बैठक में  एमआईसी सदस्य शैलेंद्र ठाकुर, अनूप उर्मिल, श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया, श्रीमती संगीता शैलेश जैन ,नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव, पार्षद याकृति जड़िया, वैदेही पुरोहित, रूबी पटेल, डब्बू साहू, श्रीमती सविता जिनेश साहू, नीरज कोरी, देवेंद्रअहिरवार, प्रहलाद पटेल, श्रीमती रिचा सिंह, नीलोफर चमन, अशोक साहू, श्रीमती सुरेखा राय,एवं  उपायुक्त एस एस बघेल, कार्यालय अधीक्षक मनोज अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Latest articles

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा...

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई...

योग से आत्मविश्वास,  आत्मशक्ति, स्फूर्ति बढ़ती है – मंत्री गोविंद राजपूत

योग से आत्मविश्वास,  आत्मशक्ति, स्फूर्ति बढ़ती है - मंत्री गोविंद राजपूत सागर। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत...

More like this

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा...

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।
error: Content is protected !!