Monday, January 12, 2026

सागर में चाकू मारकर युवक की हत्या, आरोपी अज्ञात, पुलिस कर रही जांच

Published on

चाकू मारकर युवक की हत्या, आरोपी अज्ञात, पुलिस कर रही जांच

सागर। कैन्ट थाना क्षेत्र में आने वाले कबुला पुल के पास सोमवार की शाम अज्ञात कारणों के चलते अज्ञात बदमाशों और युवक के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान बदमाशों ने युवक के पेट में चाकू मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बदमाश घटनास्थल से भाग गए। घटना की जानकारी लगते ही थाना पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची और घायल को तुरंत अचेत अवस्था में जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। हत्या के बाद पुलिस सतर्क हो गई। शाम को ही दोनों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीएसपी कैन्ट थाना पहुंच गए। जिसके बाद अज्ञात आरोपियोंं की तलाश में पूरा महकमा लग गया। पुलिस टीम ने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार मोतीनगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर वार्ड निवासी दीपचंद पिता दयाराम साहू 33 वर्ष एक महिला शिक्षका की कार चलाता था। सोमवार शाम करीब पौने पांच बजे वह कार की सर्विसिंग करवाने के लिए भगवानगंज गया हुआ था। जहां अज्ञात युवकों ने पीछे से आकर उसके पीठ में नुकीली चीज से वार कर दिया और मौके से भाग गए। चाकूनुमा धारदार हथियार के हमले से दीपचंद वहीं गिर गया और कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस इस मामले में विवाद और हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

रेलवे स्टेशन की ओर भागे आरोपी

मामले में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और पुलिस के आला अधिकारियों को स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि घटना किस कारण से हुए इसकी जानकारी नहीं है, हां घटना के बाद आरोपी रेलवे स्टेशन की तरफ बाइक से गए थे। पुलिस इसी आधार पर रेलवे स्टेशन और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने का काम कर रही हंै।

जांच चल रही है जल्द ही कारण आएंगे सामने
इस घटना के बाद घटनास्थल पहुंचे एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने बताया कि घटना किस कारण से हुई है इसकी जानकारी अभी नहीं है। घटना में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Latest articles

सागर में दोस्त की मां को बनाया हवस का शिकार, पुलिस में शिकायत दर्ज

सागर में दोस्त की मां को बनाया हवस का शिकार, पुलिस में शिकायत दर्ज सागर।...

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा...

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई...

More like this

सागर में दोस्त की मां को बनाया हवस का शिकार, पुलिस में शिकायत दर्ज

सागर में दोस्त की मां को बनाया हवस का शिकार, पुलिस में शिकायत दर्ज सागर।...

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा...

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।
error: Content is protected !!