Wednesday, December 31, 2025

एसआईआर सर्वे में रुचि न लेने वाले एक दर्जन बूथ लेवल अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

Published on

एसआईआर सर्वे में रुचि न लेने वाले एक दर्जन बूथ लेवल अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

जबाव न देने पर होगी कड़ी कार्यवाही

सागर। मुख्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री संदीप जी आर के मार्गदर्शन में वर्तमान में निर्वाचक नामावली का गहन पुनरीक्षण, 2003 के डाटा एवं वर्ष 2025 की निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं के विवरण की मैपिग बी.एल.ओ के ऐप के माध्यम से की जा रही है।

कलेक्टर के निर्देश के बाबजूद जिले में कुछ बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा एसआईआर सर्वे में रुचि न लेने के कारण एसआईआर सर्वे मे प्रगति कम पाई गई है। एसडीएम जिला रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नरयावली 40 श्री अमन मिश्रा के द्वारा नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ऐसे एक दर्जन बूथ लेवल अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है एवं जबाव न देने पर कड़ी कार्यवाही करने के आदेश दिए गए है।

इन बीएलओ को दिए गए कारण बताओं नोटिस

श्रीमती हीरा यादव, बी.एल.ओ भाग संख्या 105 केन्ट वार्ड
श्री कड़ोरी लाल अहिरवार, बी.एल.ओ भाग संख्या 87 भैंसा
श्री दिनेश उपाध्याय, बी.एल.ओ भाग संख्या 25 खैरा रालैया
श्रीमती  रिंकी यादव बी.एल.ओ भाग संख्या 118 गढौली खुर्द
श्रीमती संध्या साहू, बी.एल.ओ भाग संख्या 115 केन्ट वार्ड
श्री अकबर खाँ, रोजगार सहा. बी.एल.ओ भाग संख्या 73 कुडारी
श्रीमती वर्षा कोरी, बी.एल.ओ भाग संख्या 215 बहेरिया गदगद
श्रीमती हेमलता पटवा बी.एल.ओ भाग संख्या 251 डुगासरा
श्रीमती जंयती सूर्यवंशी बी.एल.ओ भाग संख्या 122 बम्हौरी रेगुबां
श्रीमती प्रभा चौरसिया, बी.एल.ओ भाग संख्या 214 बहेरिया गदगद
श्रीमती संगीता पटेल, बी.एल.ओ भाग संख्या 213 बागोरा
श्रीमती रानी बेहना, बी.एल.ओ भाग संख्या 219 केरबना

Latest articles

मध्यप्रदेश में इन 24 IAS अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्नत के आदेश जारी

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आवंटन वर्ष 2013 के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को...

सागर में नगर निगम कर्मचारियों ने कटोरा लेकर बाजार में भीख माँगी, 3 माह से वेतन के लाले पड़े

तीसरे दिन तीनबत्ती स्थित गौर मूर्ति से भीख मांगकर विरोध प्रदर्शन किया सागर। नगर निगम...

सागर विश्वविद्यालय में ट्रांसफर एडमिशन को लेकर विवाद, अपीलकर्ता और प्रोफेसर में हाथापाई

सागर विश्वविद्यालय में ट्रांसफर एडमिशन को लेकर विवाद, अपीलकर्ता और प्रोफेसर में हाथापाई सागर। सागर...

More like this

मध्यप्रदेश में इन 24 IAS अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्नत के आदेश जारी

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आवंटन वर्ष 2013 के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को...

सागर में नगर निगम कर्मचारियों ने कटोरा लेकर बाजार में भीख माँगी, 3 माह से वेतन के लाले पड़े

तीसरे दिन तीनबत्ती स्थित गौर मूर्ति से भीख मांगकर विरोध प्रदर्शन किया सागर। नगर निगम...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।