Tuesday, December 23, 2025

हत्या मामले में बंद केंद्रीय जेल में सजा काट रहा कैदी हुआ था फरार, बापस जेल पहुँचा

Published on

हत्या मामले में बंद केंद्रीय जेल में सजा काट रहा कैदी हुआ था फरार, बापस जेल पहुँचा

सागर। केंद्रीय जेल सागर से पैरोल पर रिहा हुआ हत्या का एक दोषी कैदी पैरोल खत्म होने के बाद जेल नहीं लौटा था और फरार हो गया था। जेल प्रशासन ने जब इस बात की पुष्टि की कि कैदी निर्धारित समय पर वापस नहीं आया, तो तुरंत गोपालगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने फरार कैदी और उसके जमानतदार दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है।
हत्या के मामले में काट रहा था उम्रकैद

मिली जानकारी के अनुसार जेल से हत्या के मामलें में बंद कैदी ने जेल में आकर सरेंडर कर दिया हैं। जेल अधीक्षक मनेन्द्र सिंह परिहार ने गठित की थी टीम कैदी बलदेव सिंह को हटा जेलर नागेंद्र सिंह समेत टीम ने कराया सरेंडर, पहुँचा कैदी पुनः जेल।

दरअसल, फरार कैदी की पहचान बल्देव उर्फ बड़े पिता धूप सिंह लोधी (43 वर्ष), निवासी हिनौता ठेगा, जिला दमोह के रूप में हुई है। बल्देव को अदालत ने हत्या के मामले में दोषी ठहराते हुए 2 अगस्त 2022 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वह सागर सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था।
जेल प्रहरी धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया बताया था कि बल्देव लोधी को 9 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक 15 दिन की पैरोल मंजूर की गई थी। नियमों के अनुसार, उसे 24 अक्टूबर की रात तक हर हाल में जेल में वापस आना था। लेकिन वह तय समय बीत जाने के बाद भी जेल नहीं लौटा था।

जमानतदार पर भी दर्ज हुआ मामला

पैरोल पर रिहा होने के दौरान बल्देव लोधी के लिए नवल लोधी, निवासी बिलाई ने 50 हजार रुपए की जमानत राशि प्रस्तुत की थी। अब फरारी के बाद, जेल प्रबंधन की शिकायत पर गोपालगंज पुलिस ने न केवल बल्देव लोधी बल्कि उसके जमानतदार नवल लोधी के खिलाफ भी गोपालगंज थाना में मामला दर्ज किया गया हैं।

Latest articles

वरिष्ठ बीजेपी नेता व पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर का निधन, पंचतत्व में विलीन

सागर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह मोकलपुर जी...

सागर का विकास मेरा संकल्प विधायक जैन ने पंडापुरा क्षेत्र की नव निर्मित सड़कों का किया निरीक्षण

  सागर। सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने बाघराज...

कलेक्टर ने बालक छात्रावास का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए यह निर्देश

कलेक्टर ने महाराजपुर में  बालक छात्रावास का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए...

तीन सालों में गौ शाला को स्वावलंबी बनाने तीन कार्य करें समिति – राज्यमंत्री लखन पटेल 

तीन सालों में गौ शाला को स्वावलंबी बनाने तीन कार्य करें समिति - राज्यमंत्री...

More like this

वरिष्ठ बीजेपी नेता व पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर का निधन, पंचतत्व में विलीन

सागर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह मोकलपुर जी...

सागर का विकास मेरा संकल्प विधायक जैन ने पंडापुरा क्षेत्र की नव निर्मित सड़कों का किया निरीक्षण

  सागर। सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने बाघराज...

कलेक्टर ने बालक छात्रावास का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए यह निर्देश

कलेक्टर ने महाराजपुर में  बालक छात्रावास का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।