Sunday, December 21, 2025

धनतेरस 2025: कैसे और कब करनी है पूजा, क्या खरीदना होता है विशेष शुभ विवरण देखें

Published on

धनतेरस जो कि दिवाली पर्व की शुरुआत से दो दिन पहले मनाया जाता है। यह त्योहार भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। इस दिन को धन और स्वास्थ्य से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन देवी लक्ष्मी और भगवान धनवंतरि की पूजा करने से घर में समृद्धि, सुख-शांति और आरोग्य की वृद्धि होती है। इसके अलावा, इस दिन नए बर्तन, सोना, चांदी या धातु के अन्य सामान खरीदना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह घर में धन की वृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

धनतेरस की पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन भगवान धनवंतरि समुद्र मंथन के बाद अमृत लेकर पृथ्वी पर आए थे। इसी वजह से इसे आरोग्य और संपन्नता का प्रतीक भी माना जाता है। लोग इस दिन अपने घर की सफाई करते हैं, पूजा की तैयारी करते हैं और धातु के बर्तनों या आभूषणों की खरीदारी कर देवी लक्ष्मी का स्वागत करते हैं। इस दिन घर में कुछ विशेष चीजों को खरीदने से धन और वैभव में वृद्धि होती है।

 पूजा मुहूर्त

धनतेरस पूजा मुहूर्त- द्रिक पंचांग के अनुसार, 18 अक्टूबर 2025 के दिन शाम 07:15 मिनट से 08:18 मिनट तक विशेष पूजा मुहूर्त बताया गया है।

  • धनतेरस की पूजा संध्या के समय, यानी प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद) में करना शुभ माना जाता है।
  • पूजा से पहले घर की सफाई करें, दरवाजे और आंगन में रंगोली बनाएं और दीप जलाएं।
  • पूजा स्थल पर एक चौकी रखकर उस पर लाल कपड़ा बिछाएं।
  • माता लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और कुबेर की स्थापना
  • चौकी पर माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, धन्वंतरि देव और कुबेर देव की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
  • दीपक में घी या तेल डालकर जलाएं (विशेषकर दिया तिल के तेल का शुभ माना जाता है)।

पूजन सामग्री- धूप, दीप, चावल, हल्दी, कुंकुम, फूल, क्षत, गुड़, मिठाई, फल, पान-सुपारी, सिक्के और जल रखें।

Latest articles

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद के ठोस सुझाव, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने की सराहना

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के ठोस सुझाव,...

MP News: करनी सेना परिवार का जनक्रांति न्याय आंदोलन आज, लाखो की संख्या में हरदा पहुँचे करणी सैनिक

करनी सेना परिवार का जनक्रांति न्याय आंदोलन आज, लाखो की संख्या में हरदा पहुँचे...

साल का सबसे छोटा दिन आज, रात रहेगी सबसे लंबी,21 दिसंबर को विंटर सोल्स्टिस, रात 8:33 बजे से बदलेगा सूर्य का मार्ग

साल का सबसे छोटा दिन आज, रात रहेगी सबसे लंबी,21 दिसंबर को विंटर सोल्स्टिस,...

More like this

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद के ठोस सुझाव, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने की सराहना

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के ठोस सुझाव,...

पिकअप वाहन में लगी आग एक झुलसा : मरने वालो में सागर के दो

पिकअप वाहन में लगी आग एक झुलसा : मरने वालो में सागर के दो अलवर:...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।